पुलिस जनसहभागिता को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से शनिवार के अपराह्न डेढ़ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक पुलिस केंद्र औरंगाबाद में औरंगाबाद पुलिस-पब्लिक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में आज दो मैच का आयोजन किया गया। पहला मैच पुलिस कार्यालय औरंगाबाद एवं रिसियप थाना की टीम के बीच हुआ। बेहद रोमांचक मुकाबले में रिसि