बुढ़ार: धनपुरी पुलिस ने ससुर पर चाकू से हमला करने वाले दामाद को शहडोल से किया गिरफ्तार
Burhar, Shahdol | Sep 15, 2025 धनपुरी थाना क्षेत्र के रजा मोहल्ले में हुई चाकू बाजी की घटना के आरोपी दामाद को शहडोल से गिरफ्तार किया गया है। धनपुरी पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद में दामाद ने अपने ससुर पर चाकू से हमला किया था जिस पर आरोपी सूरज को शहडोल से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी की जानकारी धनपुरी पुलिस ने सोमावर शाम 6 बजे जारी प्रेस नोट में दी है।