लंभुआ: सुलतानपुर जिले के बेलामोहन गांव के महादेव मंदिर पर ओम नमः शिवाय जाप और विशाल भंडारे का आयोजन
सावन के पावन माह में भदैया क्षेत्र के बेलामोहन गांव स्थित महादेव मंदिर पर बुधवार को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां सुबह 6 बजे से "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप प्रारंभ हुआ, जिसमें महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे दिन मंदिर परिसर शिवमय बना रहा। शाम तक जाप के समापन के बाद विशाल बोल बम भंडारे का आयोजन किया गया।