लंभुआ: सुल्तानपुर में सावन के अंतिम मंगलवार पर उमड़े भक्त, बाबा जनवारी नाथ धाम में मंगला आरती में सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
सुल्तानपुर जिले के लंभुआ क्षेत्र स्थित बाबा जनवारी नाथ धाम में सावन के आखिरी मंगलवार को मंगला आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे। भगवान शिव का गर्भ गृह भक्तों से भरा नजर आया।आचार्य रवि शंकर शुक्ल की अगुवाई में धूप, दीप और नैवेद्य के साथ मंगला आरती शुरू हुई। समय के साथ भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। मुख्य यजमान बेदूपारा निवासी महेंद्र