लखनादौन विकासखंड के लखनादौन शहर में इन दिनों ग्यारस की मढ़ई भरी हुई है। जिसमें शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में आते हैं। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्र से आया एक नाबालिक अपने परिजनों से बिछड़ गया। जहां स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिक को परिजनों से मिला दिया है।