डीडवाना: अलखपुरा के समीप सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर घायल, अचानक सामने जानवर आने से हुआ हादसा
डीडवाना के नजदीकी ग्राम अलकपुरा के पास एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पति एवं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका राजकीय जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। दुर्घटना में भंवर सिंह एवं हंसा कंवर घायल हो गए।