दुर्ग: छावनी चौक के पास नशे में बोलेरो चलाते हुए ड्राइवर ने एक व्यक्ति की जान ली, पुलिस जांच में जुटी
Durg, Durg | Mar 11, 2025 छावनी चौक के पास नशे की हालत में बोलेरो चलाते हुए ड्राइवर ने एक व्यक्ति की जान ले ली। दरअसल मंगलवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बोलेरो इतनी तेज रफ्तार में चला रहा था कि पैदल व्यक्ति को कुचलने के बाद बोलेरो तीन बार पलटी। बोलेरो सवार एक युवक भी घायल हो गया, वहीं बोलेरो चालक सहित अन्य तीन लोग वहां से भाग खड़े हुए।