वाड्राफनगर गुरुवार मुख्य मार्ग की जर्जर हालत से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शुरू की गई पैच रिपेयरिंग से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मरम्मत कार्य औपचारिकता तक ही सीमित नजर आ रहा है।