परिहार: धरहरवा भारत-नेपाल सीमा से पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड के धरहरवा भारत नेपाल बॉर्डर पर तैनात SSB जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधी की पहचान नीतिश ठाकुर के रूप में की गई है। SSB के अधिकारी द्वारा बताया गया है कि गुप्त सूचना पर अपराधी की गिरफ्तारी की गई है।