हाथरस: गांव अल्हेपुर में मामूली बात को लेकर एक महिला पर फावड़े से हमला, घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्हेपुर मे मामूली बात को लेकर 1 महिला के ऊपर ननद की बेटी ने फावड़े से हमला कर दिया। फावड़े के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़ित महिला का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित महिला ने बताया मामूली बात को लेकर ननद की बेटी ने उसे फावडे से हमलाकर घायल कर दिया।