लखनादौन: दीपावली के बाद लखनादौन विकासखंड के ग्रामीण अंचलों में मढ़ई की धूम दिखेगी
लखनादौन विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में दीपावली पर्व के बाद अब मढई मेलों का दौर देखा जाएगा। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली पर्व के बाद मढ़ई मेले जगह-जगह भरे जाएंगे। इन छोटे-छोटे आयोजनों के कारण लोगों का मिलना जुलना हो जाता है साथ ही घर बैठे सामग्री मिल जाती है।