शाहपुरा: चरगवां थाना क्षेत्र के दलहन खेड़ा वेयरहाउस से चोरी मामले में पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश
जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दलहन खेड़ा से चोरी का एक मामला सामने आया है। पीड़ित रामकिशोर दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। रामकिशोर दीक्षित का आरोप है कि उनके वेयरहाउस से पाइप और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है। उन्होंने इस चोरी के लिए मीना जैन, मनोज जैन और दीपेश जैन को जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ित का कहना है कि उन