पातेपुर में दो दिन धनतेरस की चर्चा को लेकर रविवार की शाम 6 बजे तक लोगों। ने जमकर खरीददारी की। लोगों। ने बताया कि 2 दिन धनतेरस के कारण कुछ क्षेत्र के लोगों ने अगले दिन भी जमकर खरीददारी की। बताया गया कि इस साल दो दिन धनतेरस तथा दो दिन दिवाली का त्योहार भी मनाया जा सकता है। पातेपुर में धनतेरस के मौके पर दो दिनों में लगभग 2.50 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है