कायमगंज: गांव प्रेम नगर में पति ने घरेलू विवाद के बाद कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की, भाई ने खोला हत्या का राज
कायमगंज कोतवाली के गांव प्रेमनगर निवासी विजय कोरी का पत्नी शिवानी से शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया।कि विजय ने कुल्हाड़ी से शिवानी पर हमला कर दिया। घायल शिवानी को सीएचसी ले जाया गया।जहां से डॉ०ने जिलाअस्पताल रेफर कर दिया।अस्पताल पहुंचने पर डॉ०ने शिवानी को मृतघोषित कर दिया।मृतका शिवानी का मायका पड़ोस के गांव घसिया चिलौली मे है।