सरिया: सरिया के मंधनिया जंगल में राजधनवार के एक व्यक्ति का शव मिला
Suriya, Giridih | Mar 19, 2025 सरिया थाना क्षेत्र के मंधनिया जंगल में अज्ञात अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला था।जिसकी पहचान नही हो पायी थी।वही शव मिलने की खबर फैल गई थी। इसके बाद राजधनवार थाना क्षेत्र के गोरहंद गांव के कुछ लोग बुधवार को सरिया थाना पहुंचे और शव की पहचान नंदलाल यादव उर्फ कैला महतो के रूप की गई। वही सरिया पुलिस ने शव.को पोस्टमार्टम कराकर बुधवार की शाम6 बजे सौंप दी।