सरिया: मुंडरो में खपरैल मकान में लगी आग, ₹1 लाख से ज़्यादा की संपत्ति जलकर खाक
बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो हेठटोला में कारू महतो व सावित्री देवी खपरैल मकान में शनिवार की शाम छह बजे भीषण आग लग गई। आग लगाने से वहां अफरा तफरी मच गई।बताया जाता है कि बिजली शार्ट सर्किट होने से खपरैल मकान में आग लग गई।इसके बाद धुंआ देखकर आस पास के लोग शोरगुल करने लगे।जिसके बाद ग्रामीणो की भीड जमा हो गई और ग्रामीणो ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।