द्वारका: हरिनगर थाना पुलिस ने गीतांजलि पार्क से चोरी की 3 बैटरियों के साथ एक सेंधमार को किया गिरफ्तार
हरिनगर थाना पुलिस ने एक सेंधमार को सागरपुर के गीतांजलि पार्क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम आनन्द उर्फ़ छोटू है जो सुभाष नगर का रहने वला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 3 बैटरी ,एक वाटर मीटर और 1150 रुपये नकद बरामद किये है। इसके ऊपर पहले से ही चोरी 5 मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 4 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।