मुज़फ्फरनगर: यति नरसिंहानंद के बयानों से फिर मचा बवाल, कहा- एक बेटा पैदा करने वाली मां नागिन, धारा 370 हटने के बाद बढ़ा कट्टरवाद
गांधीनगर में यति नरसिंहानंद ने कहा कि दुनिया में ईसाइयों के 100 देश, मुस्लिमों के 56 देश, बौद्धों और नास्तिकों के अपने-अपने देश हैं, लेकिन हिंदुओं का एक भी देश नहीं है। इसलिए हिंदू राष्ट्र की स्थापना अब अनिवार्य हो गई है। इसी दौरान माताओं को लेकर उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि जो महिलाएं केवल एक बेटा पैदा करती हैं, वे नागिन जैसी होती हैं।