किस्को: किस्को प्रखंड क्षेत्र में पट खुलते ही पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सप्तमी की पूजा के साथ बुधवार सुबह 11:30 किस्को प्रखंड क्षेत्र के पूजा पंडाल का पट खुल गए। वहीं मां दुर्गे की दरबार का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। किस्को के सभी पूजा पंडालों में मां काल रात्रि की पूजा हुई। इसके साथ मां का पट खुला गया। इसमें सभी पूजा पंडाल के पुरोहित और विद्वान पंडितों ने मां का पूजा विधिवत पूजा अर्चना की।