सुसनेर: कक्षा-10वीं बोर्ड की परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे सुसनेर जिला शिक्षा अधिकारी, सन्तोष कैथोलिक स्कूल का किया निरीक्षण
1 फरवरी से मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा कक्षा-10वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा सुसनेर प्रखंड के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। आज मंगलवार को विद्यार्थियों के द्वारा गणित विषय का पेपर हल किया जा रहा है, इसका निरीक्षण मंगलवार को सुबह 10 बजे जिला शिक्षा अधिकारी रामगोपाल शर्मा व दिनेश कुम्भकार ने किया है। सन्तोष कैथोलिक स्कूल का भ्रमण भी किया।