सुसनेर: सिविल अस्पताल सुसनेर में 28 फरवरी को होगी केंटीन की नीलामी, चीफ बीएमओ ने दी जानकारी
28 फरवरी को दोपहर 2 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में केन्टीन की नीलामी होगी। इसको लेकर अस्पताल के चीफ बीएमओ डॉ राजीव बरसेना ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 वर्ष के लिए अस्पताल का केंटीन नीलाम किया जाएगा इसको लेकर 28 फरवरी को दोपहर 2 बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी इसमे भाग लेने वाले इच्छुक नागरिक अस्पताल प्रबधंन से संर्पक कर सकते है।