राहे: प्राचीन कालीन दिउड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी
Rahe, Ranchi | May 5, 2024 प्राचीन कालीन दिउड़ी मंदिर में रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। झारखंड सहित बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित सुदूर से भक्त माता रानी के दरबार में पहुंचे थे। ज्ञात हो कि इस मंदिर को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की भी विशेष आस्था रही है।