कटिहार: बरमसिया में ई-रिक्शा चोरी के आरोप में युवक को बांधकर पीटा, ई-रिक्शा मिला, बैटरी गायब
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे चोरी के आरोप में एक युवक को मोहल्ले वासियों ने बांधकर जमकर उसकी पिटाई की। बता दे की बरमसिया के रहने वाले पंकज कुमार का ई-रिक्शा दो दिन पहले देर शाम घर के आगे से चोरी हो गया था। चोरी का वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और रिकॉर्ड वीडियो से चोर की पहचान की गई।