जमशेदपुर में रेडियंट झारखंड 2.0 मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को 1:00 बजे प्रदर्शनी में स्कूली छात्रों सहित आम लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस आयोजन का उद्देश्य झारखंड की जनता को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे विभिन्न सरकारी विभागों से सीधे संवाद कर योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और कल्याणकारी पहलों की जानकारी प्राप्त कर सकें।