कायमगंज: गांव बबना स्थित शराब ठेका के पास बाइक और साइकिल की भिड़त में बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव बबना निवासी मिथुन पुत्र सर्वेश कुमार बाइक से नवाबगंज जा रहा था। तभी शराब ठेका के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गया। घर वालों ने जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ध्रुवराज ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।