नाहन: भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिपुरखोल में आपदा प्रभावित परिवारों को राशन किटें उपलब्ध करवाईं
Nahan, Sirmaur | Sep 14, 2025 BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया किभाजपा कार्यकर्ताओं ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के हरीपुर खोल और अगड़ीवाला आपदा प्रभावित परिवारों को 17 राशन किटों का वितरण किया। हरिपुर खोल स्कूल में रह रहे आपदा प्रभावित 7 परिवारों और पंचायत भवन में आश्रय लिए अनुसूचित जाति समुदाय बस्ती के 10 आपदा प्रभावित परिवारों को सामाजिक सहयोग के रूप में राशन किट प्रदान की गई है।