नरवर में जनवरी के पहले सप्ताह ने ही कड़ाके की ठंड से लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को दोपहर 11 बजे तक नरवर तहसील क्षेत्र में दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। नरवर सहित सम्पूर्ण जिले में घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर आधा किलोमीटर से भी कम रह गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत से आ रही