डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनिटोला में एक व्यक्ति ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी, विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपना आपा खो दिया और हथियार निकालकर पत्नी पर फायरिंग कर दी।