माण्डल: मांडल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर निकला भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
बाल विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय मांडल के भैया-बहनों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह पथ संचलन गुरुवार प्रातः 11:15 बजे मांडल नगर में निकाला गया।नगर के समाजजनों ने मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नन्हे-मुन्ने बालकों का उत्साहवर्धन किया।