बेगूसराय: बेगूसराय में साइबर अपराधी ने शेयर मार्केट में रुपये कमाने के नाम पर ₹4,93,000 की ठगी की, मामला दर्ज
बेगूसराय में साइबर अपराधी ने शेयर मार्केट में रुपये निवेश कर लाभ कमाने का लालच देकर 04 लाख 93 हजार रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित ने साइबर थाना में मामला दर्ज करते हुए साइबर अपराधी की गिरफ्तारी एवं पैसे रिकवरी की मांग की है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा गुरुवार की शाम 05:00 बजे मिली.