बेगूसराय: बेगूसराय के बीरपुर में आवारा कुत्तों ने दो बच्चों को काटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
बेगूसराय में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है, जहां कुत्तों के हमले में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।यह घटना बेगूसराय जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा गांव की है, जहां घर के सामने खेल रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक एक आवारा पागल कुत्ते ने हमला कर दिया।