रायसेन जिला अस्पताल में प्रसूता के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसूता के पति ने अस्पताल की स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कलेक्टर, एसपी और सिविल सर्जन को लिखित शिकायत दी है। ग्राम बडोदा निवासी अभिषेक जाटव (24) ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी वंदना जाटव को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाए थे।