गोला: बड़हलगंज इलाके में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत, ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ा, एक घायल
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब दो बाइक सवार युवक झूमिला से गोला जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय शिवम यादव और 20 वर्षीय कृष्णा यादव अपनी बाइक से यात्रा कर रहे थे।