आरा: सदर अस्पताल आरा के इमरजेंसी वार्ड में बीमार महिला को नहीं मिला बेड, कुर्सी पर बैठाकर चढ़ाया जा रहा पानी
Arrah, Bhojpur | Aug 8, 2024 सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में बीमार महिला को नहीं मिला बेड। कुर्सी पर बैठ कर महिला को चढ़ाया गया पानी। जो पानी चढ़ाया गया उसे भी खिड़की से बांधा गया। मामले में अस्पताल कर्मियों ने कहा कि सभी बेड भरे हुए हैं। सभी पर मरीज है जिसकी वजह से इस महिला को कुर्सी पर बैठाया गया है।