हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में किसान की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम के बाद शाम को हुआ अंतिम संस्कार
सोमवार को देर शाम कस्बे के पशु बाजार के समीप डंफर से कुचले किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई की 8 वर्ष पूर्व रतलाम में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। मूल रूप से बांदा जनपद के जसपुरा ब्लॉक के अमारा गांव का निवासी कुलदीप सिंह राठौर 43 वर्ष कस्बे के इमिलिया थोक में वार्ड संख्या 9 में परिवार सहित रहता था और खेती किस