रविवार दोपहर 2 बजे विदिशा के मेला मैदान में आयोजित मेले में भारी भीड़ देखने को मिली। साप्ताहिक अवकाश के कारण शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों, विशेषकर ग्यारसपुर से बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। दोपहर बाद से ही मेला परिसर में चहल-पहल बढ़ गई, जो देर शाम तक बनी रही।