कप्तानगंज: सतभरिया टोला के नान्हूमुण्डेरा में अवारा कुत्तों के झुंड ने अज्ञात महिला पर किया हमला,महिला की हुई मौत
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सतभरिया टोला नान्हूमुण्डेरा में बीते रात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला को बुरी तरह से अंगों को नोच डाला जिसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई। मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है।