बरियारपुर: ड्रोन के माध्यम से किसानों को दी गई नई तकनीक से खेती करने की जानकारी
शुक्रवार को 2:00 बजे फरदा गांव में आईटीसी मिशन सुनहरा कल प्रवाह संस्था द्वारा उपस्थित किसानों को ड्रोन के माध्यम से नैनो छिड़काव तथा अन्य जानकारियां दी गई। वही प्रोग्राम ऑफिसर अजय कुमार ने बताई की ड्रोन के माध्यम से खेती करने पर किसानोंको कम लागत में कम समय में अधिक मुनाफा होगा और समय का भी बचत होगा। मौके पे सीता देवी चंद्रशेखर प्रसाद मुरारी कुमार मौजूद थे।