जनपद के ग्राम पंचायत जदवापुर के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने एक साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग जख्मी हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से गंभीर व्यवस्था के चलते एक घायल को बेहतर उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसा तेज रफ्तार में संतुलन बिगड़ जाने के कारण हो गया था।