साधा मोड़ के पास मंगलवार रात लगभग 8 बजे एक तेज रफ्तार दुपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जाता है कि युवक अनूपपुर से बुढ़ार की ओर जा रहा था, इसी दौरान उसका वाहन संतुलन खो बैठा और दुर्घटना हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुँचाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।