राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी राजस्थान दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ कार्यक्रम शनिवार को रतन बावड़ी सिरोही पर साफ सफाई करके किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सिरोही प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष में शनिवार 14 मार्च से सात दिवस तक चलन