UPPCL के निर्देशानुसार सोमवार को नगर में बिजली विभाग ने 'डोर-टू-डोर' जनसंपर्क अभियान चलाया। जेई सर्वेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ बताए और 'UPPCL SMART APP' के प्रति जागरूक किया। जेई ने बताया कि इस ऐप के जरिए उपभोक्ता घर बैठे लाइव रीडिंग और बिजली खपत की निगरानी कर सकते हैं।