मऊरानीपुर: कटेरा थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
ग्राम मगरवारा में सोमवार देर रात एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक बाबूलाल कुशवाहा खेत से भूसा रखने के बाद दोबारा लेने जा रहे थे, तभी अचानक चक्कर आने से घर के पास बने कुएं में गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। परिजनों के अनुसार वह पिछले दो-तीन दिनों से लगातार खेत का काम कर रहे थे। पुलिस म