परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देवठा खेल मैदान में बुधवार की शाम पांच बजे तक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इससे पहले मैच का विधिवत उद्घाटन खगड़िया सांसद राजेश वर्मा द्वारा किया गया। मौके पर परबत्ता के विधायक बाबूलाल शौर्य भी मौजूद थे। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान सांसद और विधायक ने सभी