कोईलवर: कायमनगर ओवर ब्रिज पर राजगीर से लौट रहे यात्रियों से जबरन छीनतई, विरोध करने पर कुचलने की कोशिश
राजगीर से घूमकर लौट रहे एक परिवार के साथ गिधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कायमनगर ओवर ब्रिज पर दबंगों द्वारा जबरन छीनतई की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ित शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी राजतिलक शनिवार की दोपहर 3:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर पब्लिक एप टीम को जानकारीदी। राजतिलक में बताया कि दबंगों ने उनका कैमरा जबरन छीन लिया।