कोईलवर प्रखंड के दौलतपुर गांव में शुक्रवार को किसान पाठशाला (सेकंड क्लास) का आयोजन किया गया। इस पाठशाला का विषय ओयस्टर मशरूम उत्पादन रखा गया, जिसमें महिला कृषकों को मशरूम की खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे किया गया। किसान पाठशाला का संचालन महिला किसान सुनैना देवी द्वारा किया गया।