मिर्ज़ापुर: सीखड गांव के पीड़ित ने रंगदारी मांगने पर कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
बताते चले कि बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे चुनार थाना क्षेत्र के सीखड गांव निवासी सत्यम मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंप कर बताया कि मैं 3 साल पहले जमीन खरीदा है और उसे पर काबिज भी है लेकिन अब 3 साल बाद जमीन बेचने वाले ने डेढ़ लाख रुपए का रंगदारी मांग रहे हैं। कह रहे हैं कि रुपया नहीं दोगे तो तुम्हारे भाई को जैसे मारा है वैसे ही तुमको भी मारेंगे।