नवाबगंज: कोतवाली थाना क्षेत्र में मुकदमा वापस नही लेने पर तहसील में युवती का पकडा़ हाथ
कोतवाली थाना क्षेत्र में मुकदमा वापस नही लेने से नाराज युवक ने तहसील परिसर में ही युवती का हाथ पकड़कर मोड़ दिया और अश्लील हरकत की। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। सीबीगंज क्षेत्र की युवती ने हाफिजगंज के तसलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तस्लीम को उस मामले में जेल भी हुई थी। तस्लीम युवती को तहसील में देखकर बौखला गया।