कन्नौज: यूपी में 27 हजार स्कूलों को बंद करने के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया
कन्नौज के कलेक्ट्रेट में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश में 27हजार से अधिक विद्यालयों के बंद करने के आदेश पर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को शिक्षा विरोधी बताया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन के साथ ज्ञापन सौंपा गया है।