संदेश: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव ने उनके आवास पर मुलाकात किया
संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव ने पटना स्थित आवास पर बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से मुलाकात किया एवम राजनीतिक विषयो पर उनका मार्गदर्शन लिया। आपको जानकारी के लिए बताते चले अरुण यादव का आरा के नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद को जीत दिलाने में अहम भूमिका मानी जाती है। इनके बदौलत ही राजद समर्थक का बम्पर वोट इंडिया गठबंधन के सांसद को प्राप्त हुआ था।